भारत

ट्रक की चपेट में आने से 3 लड़कियों की मौत

jantaserishta.com
10 Oct 2024 4:01 PM IST
ट्रक की चपेट में आने से 3 लड़कियों की मौत
x
मचा कोहराम.
रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिला मुख्यालय में गुरुवार को महाअष्टमी पूजा के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। रांची-पटना रोड पर शहर के पटेल चौक के पास एक ट्रक की चपेट में आकर तीन लड़कियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी है। सभी लड़कियों की उम्र 12 से 15 साल के बीच बताई गई है।
इसके पहले गुरुवार सुबह इसी चौक से थोड़ी दूर पहले एक मालवाहक वाहन की चपेट में आकर एक युवक की भी जान चली गई। बताया गया है कि हाईवे पर रांची की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक के ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वह पटेल चौक के ठीक पहले मुर्रामकला गांव के पास पलट गया। उसी वक्त रामगढ़ के प्रसिद्ध महामाया मंदिर में महाअष्टमी की पूजा करने जा रही चार लड़कियां दुर्घटनाग्रस्त होकर लुढ़कते ट्रक के नीचे आ गईं। इनमें से एक मनीषा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनमें से दो ने दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ के एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, अंचल अधिकारी सुदीप एक्का, रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ट्रक के नीचे आई लड़कियों को बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। लड़कियों के परिजन और गांव के लोग बड़ी संख्या में जुट आए। इस घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story