भारत
नदी में जा गिरी...मेला देखकर लौट रहे तीन दोस्तों की कार दुर्घटना में मौत, चौथे की खोज जारी
jantaserishta.com
28 March 2026 1:20 PM IST

x
मचा कोहराम.
मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिले के अरार थाना क्षेत्र में एक कार दुर्घटना में तीन दोस्तों की मौत हो गई। सभी दोस्त एक कार से मेला देखकर वापस लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार की देर रात 12 बजे के बाद अरार पुल की है।
बताया जाता है कि राम नवमी के मौके पर गवालपारा में मेला का आयोजन किया गया था। मधेपुरा से चार दोस्त देर शाम गवालपारा मेला देखने गए थे और रात को एक कार से वापस लौट रहे थे। बताया गया कि जब कार अरार पुल के समीप पहुंची, तो चालक का कार पर से नियंत्रण हट गया और कार अनियंत्रित होकर एक पोल तोड़ते हुए सुरसर नदी में जा गिरी। इस घटना में तीन दोस्तों की मौत हो गई।
कहा जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे, लेकिन अब तक एक व्यक्ति का पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ की टीम चौथे युवक की तलाश में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थानीय नागरिकों की मदद से सभी शवों को बाहर निकाला।
पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मृतकों की पहचान मधेपुरा स्टेशन चौक वार्ड 23 निवासी घनश्याम कुमार (28), सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के मोकमा निवासी अंकित कुमार (26), सौर बाजार थाना क्षेत्र के वसंत कुमार (23) के रूप में हुई है। कार को नदी से बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि सभी युवक अच्छे दोस्त थे और साथ में मेला देखने गए थे। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





