भारत
तीन किसानों की करंट लगने से मौत, जानें कैसे हुआ ये हादसा?
jantaserishta.com
6 Nov 2022 4:22 PM IST

x
DEMO PIC
मचा कोहराम।
मैसूर (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के मैसूर जिले के टी नरसीपुर तालुक के नीलासोगे गांव में रविवार को एक दुखद घटना में तीन किसानों की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक किसानों की पहचान राचे गौड़ा (60), हरीश (33) और महादेवस्वामी (38) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक खेत पर गिरे बिजली के तार पर कदम रखते ही राचे गौड़ा को करंट लग गया।
राचे गौड़ा को बिजली का करंट लगने और संघर्ष करते देख उनके बेटे महादेवस्वामी उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन उन्हें भी करंट लग गया।
पास में मौजूद हरीश दोनों को बचाने गया और उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना पर रोष व्यक्त किया और घटना के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के घंटों बाद भी संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। टी नरसीपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





