भारत

ऑनलाइन तस्करी...3 नशा तस्कर गिरफ्तार, कोकीन और गांजा बरामद

jantaserishta.com
2 Feb 2023 10:06 AM IST
ऑनलाइन तस्करी...3 नशा तस्कर गिरफ्तार, कोकीन और गांजा बरामद
x
ऐसे हुआ खुलासा.
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा की थाना सेक्टर 58 पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों के कब्जे से पुलिस ने 12 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा, 6 ग्राम कोकीन और नकदी बरामद की है। नशीले पदार्थ की कीमत 3 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है। यह लोग ऑन डिमांड ऑनलाइन तस्करी किया करते थे। बुधवार को नोएडा की थाना सेक्टर 58 पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सेक्टर 58 पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों तस्करों को थाना क्षेत्र के मेट्रो स्टेशन के टी पॉइंट के पास सेक्टर 59 से गिरफ्तार किया गया। थाना सेक्टर 58 प्रभारी ने बताया कि इन लोगों के पास से बैग बरामद हुए। जब उन बैग की तलाशी ली गई, तो उनमें पैक करके अवैध गांजा और कोकीन रखा हुआ था। पूछताछ में लोगों ने बताया कि यह ऑनलाइन कोकीन और गांजे की तस्करी किया करते हैं।
पुलिस ने बताया है की लोग जब इन्हें ऑनलाइन ऑर्डर दिया करते थे, तो उसके बाद यह पैकिंग कर कोकीन और गांजा पहुंचाया करते थे। ये लोग नोएडा में कोकीन और गांजे की अलग-अलग जगह डिलीवरी देने आए थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने इनको पकड़ लिया।
तीनों के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा और कोकीन बरामद हुआ है। इस दौरान 12 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा, 06 ग्राम कोकीन (कुल कीमत लगभग 3 लाख 60 हजार रुपए) व बिक्री के नकद 15,520 रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस दौरान गाजियाबाद निवासी प्रवीण, गुड़गांव निवासी सौरव और चोटपुर नोएडा निवासी संदीप को गिरफ्तार किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story