भारत

तीन ड्रग तस्करों को दबोचा गया

jantaserishta.com
9 May 2022 4:12 PM IST
तीन ड्रग तस्करों को दबोचा गया
x

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने तीन ड्रग तस्करों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 15.155 किलो हैश (हशीश), एक तौल मशीन और नौ पॉलिथिन बरामद किए हैं. तीनों आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं. दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग सराय काले खां के रास्ते ड्रग्स की तस्करी करने आ रहे हैं.

इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बाला साहिब गुरुद्वारा के पास जाल बिछाया. फिर जैसे ही ये तीनों वहां से पैदल जा रहे थे तो पुलिस ने शक के आधार पर उनसे पूछताछ की. जैसे ही उनका बैग खोलकर देखा तो उसमें ड्रग्स मिली.
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे लोग पिछले एक साल से नेपाल से लाकर दिल्ली-एनसीआर में ड्रग्स सप्लाई कर रहे हैं. इसी के साथ उनका संपर्क नेपाल के बड़े ड्रग तस्कर के साथ भी है. फिलहाल पुलिस अभी भी इनसे पूछताछ कर रही है.
इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मणिपुर के रास्ते बंगाल, बिहार, यूपी और दिल्ली-एनसीआर में ड्रग्स की सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया था. पुलिस ने इस संबंध में गिरोह के दो तस्करों को उम्दा क्वालिटी की पांच किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया. जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई गई. गिरफ्तार ड्रग्स तस्करों में बंगाल के नादिया निवासी कलीमुद्दीन एसके और मणिपुर निवासी वसीम खान शामिल हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story