भारत

लैंडस्लाइड से तीन की मौत, दो लोगों का रेस्क्यू

jantaserishta.com
16 Sept 2025 11:45 AM IST
लैंडस्लाइड से तीन की मौत, दो लोगों का रेस्क्यू
x
तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है.
मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार रात को भारी बारिश होने से तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। जिला सुंदरनगर उपमंडल की निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में सोमवार रात लैंडस्लाइड होने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
जिले में लगातार भारी बारिश होने से लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं। ब्रगटा गांव में लैंडस्लाइड होने से एक घर को काफी नुकसान पहुंचा। इसमें घर में मौजूद दो महिलाएं और 8 माह के बच्चे की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही निहरी चौकी की टीम मौके पर पहुंची। वहीं, एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने हादसे की पुष्टि की।
एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि हादसे के समय घर में पांच लोग मौजूद थे, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 64 वर्षीय तांगू देवी, 33 वर्षीय कमला देवी और 8 माह के भीष्म सिंह के रूप में हुई है। इसके अलावा जिन्हें सुरक्षित बचाया गया है, उनमें 65 वर्षीय खूब राम और 58 वर्षीय दर्शन देवी हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि रात से ही तेज बारिश में पुलिस और रेस्क्यू टीमें मैदान में जुट गई थीं। लोगों को सुरक्षित निकालने का काम रात से जारी है। जल्द ही सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। इससे पहले भी सुंदरनगर उपमंडल के जंगमबाग में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई थी। उसके बाद अब इसी उपमंडल के निहरी में हादसा हुआ।
भारी बारिश और लैंडस्लाइड होने से क्षेत्र के अधिकतर मार्ग बंद हो गए हैं। बारिश और लैंडस्लाइड में फंसे लोगों को बचाने के लिए स्थानीय लोग और रेस्क्यू टीम अपने स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। क्षेत्र में अभी भी रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है, जिससे चलते पहाड़ी से अभी भी मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है।
एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। इस जिले के कई क्षेत्रों में चारों तरफ पानी ही पानी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story