भारत
बस पलटने से तीन की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ा, अफरातफरी का माहौल
jantaserishta.com
11 March 2024 1:07 PM IST

x
30 से अधिक लोग सवार थे।
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। खानपुर में यात्री बस पलटने से एक स्कूली छात्रा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 10 बजे खानपुर थाना इलाके में रेबड़ा चौक पर हुआ। बच्ची स्कूल जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी। उसी दौरान बस पलटने से वह उसके नीचे दब गई। इसके अलावा बस में सवार एक यात्री और बस के खलासी की भी इस हादसे में मौत हो गई। बस में सवार एक दर्जन यात्री चोटिल हुए हैं, जिसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सूचना पर पहुंची पुलिस को खदेड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, बस समस्तीपुर से बहेड़ी जा रही थी। उस पर 30 से अधिक लोग सवार थे। ग्रामीणों ने बताया कि चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। रेबड़ा चौक पर मोड़ होने के बावजूद चालक ने तेज गति में ही बस को घुमा दिया, जिससे असंतुलित होकर वह पलट गई। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल जा रही बच्ची सड़क पार करने के लिए किनारे खड़ी थी, उसी पर बस गिर गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में बस को उठा कर खड़ा किया, तब तक बच्ची की मौत हो गई।
मृतका की पहचान रेबड़ा निवासी महेश शर्मा की 13 वर्षीय पुत्री निखिला कुमारी के रूप में हुई है। उसके अलावा बस के खलासी शिवाजीनगर के रजौर निवासी नामदेव एवं यात्री दरभंगा जिले के बिरौल थाना के अम्बा बिजौलिया निवासी बौकू चौपाल की मौत हुई। हादसे में जख्मी लोगों को आननफानन में ग्रामीणों ने सदर अस्पताल भिजवाया। घटनास्थल पर खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों का हंगामा जारी था। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस मौके से हट गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





