भारत

1, 2, 3 मौत....जब अंतिम संस्कार के दौरान मची चीख-पुकार, फिर...

jantaserishta.com
17 Jun 2023 8:12 AM IST
1, 2, 3 मौत....जब अंतिम संस्कार के दौरान मची चीख-पुकार, फिर...
x
मचा कोहराम.
अमरावती: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में शुक्रवार को अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार के दौरान करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना जिले के कुप्पम शहर में एक श्मशान घाट के पास हुई। पुलिस के अनुसार, 65 वर्षीय रानी की बीमारी के कारण मौत हो गई थी और उनके रिश्तेदार उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अलग-अलग जगहों से आए थे। हालांकि, शवयात्रा जब श्मशान घाट के करीब पहुंची तो कई लोग बिजली के तारों की चपेट में आ गए और यह हादसा हो गया।
पुलिस का कहना है कि शवयात्रा में शामिल तीन लोगों ने जमीन पर पड़े बिजली के तारों को हटाने की कोशिश की थी। तभी उन्हें करंट लग गया और उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान तिरुपति, मुन्नेप्पा और रविंद्रन के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story