भारत

रेलवे ट्रैक से बरामद हुए 3 शव, अलग-अलग थाने में भेजी गई तस्वीर

jantaserishta.com
2 Aug 2023 1:44 PM IST
रेलवे ट्रैक से बरामद हुए 3 शव, अलग-अलग थाने में भेजी गई तस्वीर
x
दो शव पुरुषों के और एक महिला का है।
रांची: रांची में बुधवार को दो अलग-अलग जगहों पर रेलवे ट्रैक पर तीन शव बरामद किए गए हैं। इनमें दो शव पुरुषों के और एक महिला का है। पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इनमें से किसी की पहचान नहीं हो पाई है।
नगड़ी थाना क्षेत्र के बालसिरिंग में रेलवे ट्रैक पर जिस व्यक्ति का शव बरामद किया गया है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि उसकी हत्या कहीं और करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है ताकि इसे दुर्घटना का रूप दिया जा सके। इधर रांची शहर में अरगोड़ा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक और एक युवती के शव बरामद किए गए हैं। शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी। आशंका जताई जा रही है कि युवक और युवती ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की है। पुलिस ने अलग-अलग थाने में तीनों शवों की तस्वीर भेजी है ताकि उनकी पहचान की जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story