भारत

दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र आज से शुरू

jantaserishta.com
16 Jan 2023 10:27 AM IST
दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र आज से शुरू
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र आज है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सातवीं विधानसभा के तीसरे सत्र के चौथे भाग की बैठक आज 16 जनवरी को सुबह 11 बजे प्रारंभ होगी। आपको बता दें कि शासन के मुद्दे पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ टकराव के बीच आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली तीन दिवसीय शीतकालीन विधानसभा का सत्र बुलाया है। सूत्रों के अनुसार सत्र के दौरान सत्तापक्ष व विपक्ष के बीच भिड़ंत होने की संभावना है। साथ ही दिल्ली नगर निगम की बैठक के दौरान हुए हंगामे के मुद्दे और इसमें उपराज्यपाल की भूमिका पर भी चर्चा होने की पूरी संभावना है। कोविड-19 को देखते हुए सभी विधायकों को सदन में फेस मास्क पहनकर आने की सलाह दी गई है। वही एक तरफ तो शीतकालीन सत्र में बीजेपी द्वारा आम आदमी पार्टी सरकार को घेरने की कोशिश होगी, तो दूसरी तरफ कंझावाला कांड के मद्देनजर महिला सुरक्षा के मुद्दे वह भी विधानसभा में उठाया जा सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story