भारत

चार दिवसीय आरएसएस की बैठक आज से

jantaserishta.com
16 Oct 2022 8:44 AM IST
चार दिवसीय आरएसएस की बैठक आज से
x

फाइल फोटो

प्रयागराज, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की चार दिवसीय बैठक प्रयागराज में आज (रविवार) से आयोजित होगी। यह बैठक यहां वशिष्ठ वात्सल्य पब्लिक स्कूल परिसर में होगी और 19 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ संघ के कई शीर्ष पदाधिकारी, संघ के नेता, कार्यकर्ता और हर प्रांत के प्रचारक बैठक में भाग लेंगे।
आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने संवाददाताओं से कहा, "जनसंख्या असंतुलन और जनसंख्या नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण, बढ़ते शहरीकरण के कारण परिवार इकाई के लिए चुनौतियां और व्यक्तिवाद को बढ़ावा देने वाले पश्चिमी प्रभावों का प्रसार, सामाजिक सद्भाव मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।"
भागवत के नेतृत्व में संघ के शीर्ष पदाधिकारियों के अलावा संगठन के सभी 45 प्रांतों के पदाधिकारी भी बैठक के दौरान विजय दशमी पर दिए गए अपने भाषण में आरएसएस प्रमुख द्वारा उठाए गए मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story