भारतीय चिकित्सा उपकरण क्षेत्र पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय एक्सपो

नई दिल्ली: भारत की अध्यक्षता में जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत भारतीय चिकित्सा उपकरण क्षेत्र की क्षमताओं के प्रदर्शन के लिए सरकार, भारतीय चिकित्सा उपकरण उद्योग के साथ मिलकर पहली तीन दिवसीय आईएमटीई-23 प्रदर्शनी अब गांधी नगर में आयोजित करेगी। ये प्रदर्शनी अगस्त 2023 में जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के साथ होगी। इस दौरान भारतीय चिकित्सा उपकरण उद्योग की क्षमताओं को प्रदर्शित किया जाएगा। भारत में इस क्षेत्र के विकास और वैश्विक स्तर पर इसके संभावित योगदान के लिए अवसर जुटाने और सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





