
x
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में बदमाशों ने दुकान में घुसकर लूटपाट लूटपाट की। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के गढ़पुरा चौक के समीप की है। जहां कि न्यू मनभावन वस्त्रालय में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दुकान में घुसकर हथियार के बल पर पहले मारपीट की फिर दुकान के काउंटर में रखे करीब 8,000 रुपए और नया सीसीटीवी लेकर भाग निकले। सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित दुकानदार संजीवन पोद्दार ने बताया कि गढ़पुरा चौक के समीप उनका न्यू मनभावन वस्त्रालय और पान मसाला की दुकान है। देर रात उनका पुत्र रवीश कुमार दुकान पर था।
तभी एक युवक पान मसाला लेने के लिए दुकान में घुसा। उसके बाद दो और युवक घुसे और पिस्तौल के बल पर कब्जे में लेकर दुकान का शटर गिरा दिया। इसके बाद काउंटर में रखे 8,000 रुपया ले लिए। पैसा मांगा तो रविश ने नहीं रहने की बात कही। इस पर रविश और एक अन्य बच्चे के साथ भी मारपीट की। दुकान की सुरक्षा के लिए कल ही सीसीटीवी खरीद कर लाया गया था, उसे भी बदमाशों ने लिया और बाइक से तीनों पश्चिम दिशा की ओर भाग निकले। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मामले की छानबीन की जा रही है।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़BiharBihar Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





