भारत

नदी में नहाने उतरे तीन चचेरे भाइयों की डूबने से मौत

jantaserishta.com
26 Aug 2023 6:34 PM IST
नदी में नहाने उतरे तीन चचेरे भाइयों की डूबने से मौत
x
पढ़े पूरी खबर
बालोतरा: राजस्थान के बालोतरा जिले की लूनी नदी में नहाने उतरे तीन चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई. करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शवों को बाहर निकालकर सिणधरी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. यहां पर तीनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किए जायेंगे. घटना सिणधरी इलाके के पायला कला गांव की है.
दरअसल जिले के सिणधरी उपखंड क्षेत्र के पायला कला गांव निवासी राहुल उम्र 15 वर्ष पुत्र बंशीलाल, विकास उम्र 16 वर्ष पुत्र भावाराम, महेंद्र उम्र 15 वर्ष पुत्र छगनाराम निवासी पायला कलां घरों के आसपास साथ खेल रहे थे. खेलते-खेलते घर से करीब आधा किलोमीटर दूर लूनी नदी की रपट पायला कला-दरगुड़ा के पास पहुंच गए. यहां वह नहाने के लिए पानी के अंदर उतर गए. इस दौरान नदी में पानी गहरा होने के कारण तीनों अंदर ही फंस गए और डूबने लगे. वहां खेल रहे अन्य बच्चों ने परिवार और गांव में जानकारी दी.
तीनों के डूबने की सूचना जब गांव के लोगों को दी गई तो स्थानीय लोगों ने गांव के गोताखोरों की मदद से तीनों बच्चों को बचाने का प्रयास किया. लेकिन पानी गहरा होने और बच्चों के पानी में फंसे होने के चलते रेस्क्यू नहीं किया जा सका. करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकले जा सके. घटना की जानकारी मिलने के बाद सिणधरी थाना अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर तीनों के शवों को कब्जे में लेकर सिणधरी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया.
जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे आपस में चचेरे भाई हैं, जो घर से खेलने के लिए निकले थे. मृतकों में शामिल राहुल, विकास 11वीं और महेंद्र 9वीं कक्षा में पढ़ता है. एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत के बाद गांव में मातम छा गया तीनों बच्चों के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story