भारत

भाजपा नेता की हत्या के तीन साजिशकर्ता गिरफ्तार, करोड़ों की लेनदेन का था विवाद!

jantaserishta.com
17 Aug 2023 5:31 PM IST
भाजपा नेता की हत्या के तीन साजिशकर्ता गिरफ्तार, करोड़ों की लेनदेन का था विवाद!
x
शूटर फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है।
रांची: झारखंड पुलिस ने कद्दावर भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद साहु की हत्या की साजिश में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, शूटर फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है। एटीएस और पुलिस की अब तक की जांच में यह बात सामने आ रही है कि उनकी हत्या एक प्रतिबंधित नक्सली संगठन से करोड़ों की लेनदेन के विवाद में हुई थी।
राजेंद्र प्रसाद साहु को 12 अगस्त को लातेहार जिला अंतर्गत बालूमाथ में उनके घर के पास ही गोलियां मारी गई थीं। बाद में रांची में इलाज के दौरान 14 अगस्त की रात उन्होंने दम तोड़ दिया था। इससे गुस्साए लोगों ने रांची-चतरा रोड को नौ घंटे तक जाम रखा था।
झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने भाजपा नेता की हत्या की साजिश में शामिल तीन लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इन्हीं तीन लोगों ने शूटरों को शरण दी थी। गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ चल रही है। बता दें कि इस हत्याकांड में दुमका जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहु का हाथ होने की बात कही जा रही थी, क्योंकि उसने रंगदारी की मांग को लेकर राजेंद्र साहु को कई बार धमकियां दी थी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में इस हत्याकांड के पीछे एक प्रतिबंधित नक्सली संगठन से जुड़े लोगों के नाम सामने आए हैं। इन लोगों से नोटबंदी के समय राजेंद्र प्रसाद साहु की करोड़ों की लेनदेन हुई थी और इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। उनकी हत्या इसी विवाद का परिणाम बताया जा रहा है। हालांकि इस बारे में पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर बयान नहीं आया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story