भारत

एक ही परिवार के 3 बच्चों का अता-पता नहीं, स्कूल से घर के लिए निकले थे, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
14 April 2026 2:33 PM IST
एक ही परिवार के 3 बच्चों का अता-पता नहीं, स्कूल से घर के लिए निकले थे, मचा हड़कंप
x
पढ़ें पूरी खबर.
चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां पढ़ने के लिए स्कूल गए एक ही परिवार के तीन बच्चे स्कूल से घर वापस नहीं लौटे. पहले तो परिजनों ने खुद ही इन बच्चों को ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन, जब 24 घंटे बाद भी इन बच्चों की जानकारी नहीं मिली तो थक हार कर थाने पहुंचे और पुलिस में लापता हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई. लापता हुए बच्चों में दो लड़के सगे भाई हैं. जबकि 14 साल की एक लड़की उनकी मौसेरी बहन है. उधर पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है और बच्चों की तलाश के लिए कई टीमों को लगाया गया है.
दरअसल चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सर्कस रोड मोहल्ले के रहने वाले आबिद सिद्दकी के सात साल और पांच साल उम्र के दो लड़के और उनके साढ़ू नवाब सिद्दीकी की 14 साल की बेटी कल यानी कि सोमवार को मोहल्ले में ही स्थित एक कान्वेंट स्कूल में पढ़ने के लिए गए थे. लेकिन स्कूल की छुट्टी होने के बावजूद घर वापस नहीं लौटे. परिवार वालों ने जब स्कूल जाकर पता किया तो पता चला कि बच्चे स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर के लिए निकल गए थे.
तीनों बच्चों के लापता होने की खबर मिलते ही परिवार के लोग परेशान हो गए. पहले तो परिजनों ने खुद ही बच्चों को खोजने की कोशिश की लेकिन जब लापता हुए इन तीनों बच्चों का कहीं आता-पिता नहीं चला तो थक हार कर मुगलसराय कोतवाली पहुंचे. इसके बाद बच्चों के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
उधर पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली कि कोतवाली क्षेत्र से तीन बच्चे लापता हो गए हैं तो पुलिस तत्काल एक्शन में आ गई. डिप्टी एसपी के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें इन बच्चों की तलाश में लगा दी गई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इन तीनों बच्चों को सकुशल रिकवर कर लिया जाएगा.
फिलहाल बच्चों के लापता होने वाले से घर वाले काफी हैरान-परेशान हैं और उनकी आखिरी उम्मीद पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई है. दोनों बच्चों के पिता आबिद सिद्दकी ने बताया कि उनके बच्चे स्कूल गए थे, लेकिन घर लौटकर नहीं आए. जिसके बाद से ही दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है. मामले में पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई है.
डिप्टी एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया एक ही परिवार के तीन बच्चों के लापता होने की जानकारी सामने आई है. इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और बच्चों की तलाशी के लिए कई टीमों का गठन कर दिया गया है. बच्चों को रिकवर करने के प्रयास जारी हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story