भारत

मौत के मुंह में समाए...तालाब में डूबे 3 बच्चे, सदमे में परिजन

jantaserishta.com
20 April 2023 9:29 AM IST
मौत के मुंह में समाए...तालाब में डूबे 3 बच्चे, सदमे में परिजन
x

DEMO PIC 

जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के यमुना खादर इलाके में बुधवार को तीन बच्चे एक तालाब में डूब गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 12:24 बजे एक पीसीआर कॉल के माध्यम से मामले की जानकारी मिली। जिसके बाद शास्त्री पार्क पुलिस स्टेशन के एसएचओ के नेतृत्व में एक पुलिस दल, जो हत्या की जांच के लिए पहले से ही इलाके में था, मौके पर पहुंचा।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पता चला कि नहाने के दौरान करीब 12-13 साल के तीन बच्चे तालाब में डूब गए। पुलिस ने कुछ स्थानीय निवासियों के साथ तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला और उन्हें जेपीसी अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने कहा, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है। तीनों बच्चे शाहदरा के भगवानपुर खेड़ा गांव के रहने वाले हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story