भारत

तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत, गांव में मातम

jantaserishta.com
8 Sept 2023 2:36 PM IST
तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत, गांव में मातम
x

DEMO PIC 

मृतकों में भाई, बहन भी शामिल हैं।
मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को पानी से बाहर निकाल लिया गया है। मृतकों में भाई, बहन भी शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, भगवतिया गांव के कुछ बच्चे शुक्रवार को गांव के ही एक तालाब के किनारे खेल रहे थे। खेलने के क्रम में ही तीन बच्चे तालाब में उतर गए और गहरे पानी में चले गए। जब कुछ देर तक बच्चे बाहर नहीं निकले तब अन्य बच्चों ने शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीण दौड़कर आए और तालाब से तीनों बच्चों के शवों को पानी से बाहर निकाला।
घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ तालाब के पास इकट्ठा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। केसरिया के थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत बच्चों की पहचान अमित सिंह की पुत्री डिंपल कुमारी (6), पुत्र अंकुश कुमार (4) तथा विनोद पासवान के पुत्र रवि कुमार (7) के रुप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story