भारत
डैम में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत, सदमे में परिजन
jantaserishta.com
10 Jun 2023 2:37 PM IST

x
एक दर्दनाक हादसा हो गया।
रांची: झारखंड के गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नया खांड से सटे बभनी खांड डैम में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह 10बजे की है। मृतकों में कुशमाहा गांव के मुन्ना उरांव के नौ वर्षीय पुत्र सोनू उरांव, जंगीपुर निवासी मुन्ना उरांव के सात वर्षीय पुत्र पंकज उरांव तथा जंगीपुर निवासी जवाहर पासवान की 13 वर्षीय पुत्री रूपा कुमारी के नाम शामिल हैं।
बच्चे डैम में नहाने गए थे, इसी दौरान वो गहरे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी के बाद डैम के समीप ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी गयी। पूरा डैम परिसर परिजनों की चीत्कार से दहल उठा। घटना के बाबत बताया गया कि तीनों बच्चे डैम के पास बकरी चरा रहे थे। घर लौटने से पहले तीनों ने डैम में नहाने का प्लान बनाया और नहाने चले गये। नहाने के क्रम में तीनों गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख एक महिला ने शोर मचाया और उसके बाद लोग वहां जुटे और बच्चों को बचाने की कोशिश शुरू हुई। जब तक बच्चों को डैम से निकाला गया तब तक देर हो चुकी थी। तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से जंगीपुर और नयाखांड़ गांव में मातम पसरा हुआ है। इससे पहले भी बभनीखांड डैम में 14 अक्टूबर 2022 को मछली मारने के क्रम में एक नाबालिग समेत चार लोगों की डूबने से मौत हो गयी थी। 3 सितंबर 2021 को भी दो चचेरी बहनों की डैम में डूबने से मौत हो गयी थी।
Tagsगढ़वाबभनी खांड डैमडूबने से मौतमौतझारखंडझारखंड न्यूज़GarhwaBabhni Khand Damdeath due to drowningdeathJharkhandJharkhand News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





