भारत
तीन बच्चों की मौत, खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छाया, नहाने के दौरान क्या हुआ?
jantaserishta.com
26 April 2025 5:54 PM IST

x
मचा कोहराम.
सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के सतना जिले में तालाब में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। इस घटना की सूचना गांव में पहुंची तो घरों में मातम छा गया।
घटना सतना के धारकुंडी थाना क्षेत्र के अमुआ तालाब की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नकैला गांव के अभिजीत रावत (8), अवि रावत (7) एवं प्रिंस रावत (8) अमुआ तालाब में नहाने के दौरान डूब गये। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चों के शव बरामद किए।
इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि तीनों बच्चों की मौत तालाब में डूबने की वजह से हुई है। तीनों बच्चों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद बच्चों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
ऐसी आशंका जताई जा रही है कि तीनों ही बच्चे एक-एक कर डूबे हैं। पहले एक बच्चा डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए दूसरा बच्चा गया। एक-एक कर तीनों पानी में उतरे और तीनों की डूबकर मौत हो गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





