भारत

मुठभेड़ के बाद तीन गौ तस्कर गिरफ्तार

jantaserishta.com
23 Sept 2026 8:15 AM IST
मुठभेड़ के बाद तीन गौ तस्कर गिरफ्तार
x
अस्पताल में भर्ती.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद गोंडा में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस और चाकू समेत एक मोटरसाइकिल बरामद की।
गोंडा पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ देर रात बनगांव से कटराबाजार रोड पर सघन चेकिंग के दौरान हुई। रोकने पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाई थी। जवाबी फायरिंग में कबीउल्लाह के पैर में गोली लगी। उसके दो साथी सुहेल और शमी को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई टेपरा मगुरही निवासी श्रवण कुमार शुक्ला की गाय की बछिया चोरी की शिकायत पर की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है। मौके से एक मोटरसाइकिल और एक बड़ा धारदार चाकू भी बरामद हुआ है।
पुलिस ने बताया कि घायल आरोपी कबीउल्लाह का आपराधिक इतिहास है। उस पर पहले से करनैलगंज व कटराबाजार थाने में 3 मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल, तीनों अपराधियों के विरुद्ध थाना कटराबाजार में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
उधर, उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इसी बीच दो आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई बहराइच जिले के रुपईडीहा क्षेत्र में की गई।
अधिकारियों के अनुसार, अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत रुपईडीहा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रंजीतबोझा के बीहड़ जंगलों में घेराबंदी की। इसी दौरान चोरी की दो बाइकों को नेपाल भेजने की फिराक में निकले तीन शातिर बदमाशों को जैसे ही पुलिस ने रोका तभी, अपराधियों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ​पुलिस की तरफ से आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में कुख्यात अपराधी अब्दुल उर्फ अब्दुल सलाम के पैर में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गया। वहीं, घने कोहरे व अंधेरे का फायदा उठाकर उसके दो साथी जंगल में फरार हो गए।
पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से अवैध पिस्टल, कारतूस और बिना नंबर की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घायल को कड़ी सुरक्षा में अस्पताल भेजा गया है। अधिकारियों ने कहा कि फरार बदमाशों की धरपकड़ के लिए जंगल में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story