भारत
तीन भाइयों को उम्रकैद की सजा, तीनों की पत्नियां भी काटेंगी जेल की सजा, हुई थी सनसनीखेज वारदात
jantaserishta.com
18 Dec 2024 4:17 PM IST

x
जुर्माना भी लगाया.
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में हत्या के एक मामले में तीन भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. साथ ही 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. मामले में तीनों की पत्नियां भी एक-एक साल जेल की सजा काटेंगी. हत्याकांड डेढ़ वर्ष पूर्व जमीन बंटवारे के विवाद में हुआ था. मृतक रिश्ते में दोषियों का भतीजा लगता था.
जानकारी देते हुए अपर शासकीय जिला अधिवक्ता मनीष सिंह ने बताया कि देवरिया जिले के थाना बघौचघाट ग्राम कोईलसवा खुर्द में 30 जून 2023 की सुबह बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था. इस दौरान रामनरेश प्रसाद के दरवाजे पर उनके पट्टीदार मुन्ना, भीम और छेदी लाठी-डंडे व घातक हथियार से लैस होकर चढ़ गए और मारपीट करने लगे.
इस बीच बचाव में रामनरेश का बेटा अभिषेक व उसकी पत्नी आ गए. सभी आरोपी उनपर टूट पड़े, जिसमें अभिषेक को सिर में गंभीर चोट लग गई. वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा. आनन-फानन में उसे सदर लाया गया, जहां से मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया. बाद में इलाज के दौरान अभिषेक की मौत हो गई. इस मामले में हत्या समेत अन्य धाराओं में मुन्ना प्रसाद, छेदी प्रसाद और भीम प्रसाद के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था.
जिला शासकीय अधिवक्ता के मुताबिक, दोनों पक्षों को सुनने के बाद, तर्कों व साक्ष्यों के अवलोकन करने के पश्चात कोर्ट ने तीनों भाइयों को दोषी पाया है. तीनों की पत्नियां भी इनके साथ मारपीट करने व मृतक पक्ष को अपमानित करने की दोषी पाई गई हैं. लिहाजा तीनों को उम्रकैद और उनकी पत्नियों पूनम, बिंदु और सुशीला को एक-एक साल की सजा सुनाई गई है. सभी को कोर्ट से सीधे जेल भेज दिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





