भारत

घर में घुसकर 14 साल की छात्रा से 3 लड़कों ने किया गैंगरेप, बड़ी बहन ने शोर मचाया तो भाग निकले

jantaserishta.com
17 July 2023 2:04 PM IST
घर में घुसकर 14 साल की छात्रा से 3 लड़कों ने किया गैंगरेप, बड़ी बहन ने शोर मचाया तो भाग निकले
x

DEMO PIC 

भेजे गए बाल सुधार गृह.
रांची: झारखंड के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में तीन किशोरों ने एक घर में घुसकर 14 साल की छात्रा का बलात्कार किया। छात्रा अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान तीनों किशोर घर में घुस गए और दरवाजा बंद कर उसका रेप किया।
आरोपी पांचवीं, सातवीं और आठवीं कक्षा के छात्र हैं। महिला थाना की पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। इस बाबत पीड़िता की बड़ी बहन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। उसने बताया कि वह काम करने घर से बाहर गई थी। उसकी छोटे बहन अकेली थी। घर लौटने पर उसने दरवाजा बंद पाया। खिड़की से झांका तो तीन लड़के उसकी बहन के साथ जबर्दस्ती कर रहे थे। उसने शोर मचाया तो तीनों लड़के वहां से भागे।
बोकारो थर्मल थाना प्रभारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज होते ही तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। इधर पकड़े गए किशोरों के घर वालों का कहना है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story