भारत

ट्रेन की 3 बोगियां पटरी से उतरी, यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें VIDEO

jantaserishta.com
28 Feb 2023 11:55 AM IST
ट्रेन की 3 बोगियां पटरी से उतरी, यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
x
मच गई अफरातफरी.
मुंबई (आईएएनएस)| मध्य रेलवे की उरण लाइन पर मंगलवार को मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेन की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं। इसके बाद ट्रेनों का अस्थायी रूप से परिचालन रोक दिया गया। सीआर अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार के मुताबिक, बेलापुर से खारकोपर जाने वाली ट्रेन सुबह 8.46 बजे पटरी से उतर गई, लेकिन किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई।
मरम्मत कार्यों के लिए राहत ट्रेनों को साइट पर भेजा गया है। हालांकि, हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं।
मध्य रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, घटना खारकोपर स्टेशन से कुछ ही मीटर पहले हुई और पटरी से उतरी बोगियों ने कथित तौर पर रेलवे पटरियों के एक हिस्से को उखाड़ दिया, जिसे बदलने की आवश्यकता होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story