
x
Delhi दिल्ली: दो अलग-अलग इलाकों में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पहली घटना उत्तम नगर इलाके की है, जहां एक ही फ्लैट से दो युवकों के शव बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, दोनों मृतकों की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है और उनके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में कमरे से कुछ शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिससे इस मामले में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी घटना मोती नगर थाना क्षेत्र के रामा रोड इलाके से सामने आई, जहां एक पाउडर गोदाम के बाहर बोरे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। बोरे में लाश मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। साथ ही क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें।
पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच है और उसके शरीर पर भी किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। हालांकि, शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और काफी हद तक सड़-गल चुका है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल है। दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि मौत के कारणों और संभावित आपराधिक एंगल का पता लगाया जा सके।
Tagsदिल्ली न्यूजशव बरामदउत्तम नगरमोती नगरसंदिग्ध मौतदिल्ली क्राइमपुलिस जांचपोस्टमार्टम रिपोर्टDelhi NewsBody recoveredUttam NagarMoti NagarSuspicious deathDelhi CrimePolice investigationPostmortem reportजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





