भारत

भाजपा के 3 नेताओं को मिली Y प्लस श्रेणी की सुरक्षा

jantaserishta.com
7 Feb 2023 9:00 AM IST
भाजपा के 3 नेताओं को मिली Y  प्लस श्रेणी की सुरक्षा
x

DEMO PIC 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| गृह मंत्रालय ने बीजेपी के तीन नेताओं को वीआईपी सुरक्षा देने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार ने भाजपा नेता नलिन कोहली, ऋतुराज सिन्हा और अभय गिरी को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। बताया जा रहा है कि पूर्वोत्तर के राज्यों में हो रहे चुनाव के चलते इन्हें ये सुरक्षा प्रदान की गई है।
जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्रालय ने खतरे का आंकलन करने के बाद भाजपा से जुड़े तीन नेताओं नलिन कोहली, ऋतुराज सिन्हा और अभय गिरी को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार नगालैंड चुनाव के चलते ये सुरक्षा प्रदान की गई है। नलिन कोहली बीजेपी नगालैंड के राज्य प्रभारी भी हैं।
वीआईपी सुरक्षा मिलने के बाद अब इन नेताओं के साथ केंद्रीय बल के कमांडों तैनात रहेंगे। बता दें कि खुफिया ब्यूरो की तरफ से सुरक्षा संबंधी खतरों को देखते हुए देश के वीवीआईपी और अन्य क्षेत्रों के लोगों को 5 कैटिगिरी की सुरक्षा दी जाती है। इसी के तहत इन नेताओं को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story