पंजाब

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के 3 साथी गिरफ्तार

admin
2 Nov 2023 12:07 PM GMT
गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के 3 साथी गिरफ्तार
x

पंजाब। गैंगस्टर जग्गू भगवान पुरिया के 3 साथियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मिली खबर के अनुसार मोगा में सीआई स्टाफ ने लिंक रोड चुगावा गांव पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान तीनों आरोपियों को भारी मात्रा में हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी जे एलन चेलियन ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर तुरन कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी की गई। इस दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को आता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस ने जब उसे रोकर तलाशी ली तो तीनों आरोपियों से 5 पिस्तौल, 12 जिंदा कारतूस बारमद हुए। आरोपियों की पहचान मनजीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी गांव डेटा मोगा, मनिंदर सिंह पुत्र ठाना सिंह निवासी गांव बुध सिंह मोगा व बलजीत सिंह पुत्र लश्कर सिंह निवासी नूरपुर हकीमा मोगा के रूप में हुई है। उक्त तीनों आरोपी गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के एरिया से संबंधित हैं। इनमें से मनजीत सिंह पर 5 व मनिंदर सिंह पर 1 केस दर्ज है वहीं बलजीत सिंह पर कोई मामला दर्ज नहीं है। पुलिस इन्हें कोर्ट में पश करके रिमांड हासिल करेगी। इसके बाद इनसे गहराई से पूछताछ होगी।

Next Story