भारत

एक करोड़ के नशीले पदार्थों के साथ 3 लोग दबोचे गए

jantaserishta.com
26 May 2023 12:57 PM IST
एक करोड़ के नशीले पदार्थों के साथ 3 लोग दबोचे गए
x

DEMO PIC 

रांची (आईएएनएस)| झारखंड के एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड ने एक करोड़ रुपए मूल्य के ब्राउन शुगर, हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें दो पुरुष और एक महिला हैं। इन्हें बरकाकाना जंक्शन पर जीआरपी की मदद से पकड़ा गया। इनके पास से लगभग 1140 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया है।
बताया गया कि एम्फैटेमिन पाउडर (कोकीन का विकल्प) 750 ग्राम, ब्राउन शुगर लगभग 45 ग्राम और हेरोइन मिक्स क्रिस्टल लगभग 350 ग्राम बरामद गया गया है। इन लोगों के पास से चार मोबाइल फोन, दस हजार रुपया और यात्रा टिकट भी बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में बिहार के बक्सर निवासी लालबाबू चौबे, पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना की पार्वती देवी और मीरा चौधरी शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story