भारत
बैंक खातों को साइबर ठगों को किराए पर देने वाले तीन गिरफ्तार, भोले-भाले लोगों को करते गुमराह
jantaserishta.com
16 March 2024 10:55 AM IST

x
आरोपियों में एक नेपाली नागरिक है।
गाजियाबाद: गाजियाबाद पुलिस ने साइबर ठगों और ठगी से जुड़े एक ऐसे गिरोह के तीन बदमाशों को पकड़ा है, जो भोले-भाले लोगों को गुमराह कर उनके आईडी कार्ड के जरिए पहले सिम लेते थे और उन सिम के जरिए बैंकों में खाते खुलवाते थे। ये खाते साइबर अपराध करने वाले हैकर्स को किराए पर दिए जाते थे। इनमें वह अपराध करने के बाद अपनी रकम को ट्रांसफर करते थे। इसके बदले ये हैकर से मोटी रकम लेते थे। आरोपियों में एक नेपाली नागरिक है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने दूसरे लोगों की आईडी पर सिम लेकर व फर्जी खाता खुलवाकर साइबर अपराध करने वालों को बेचकर पैसे कमाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक एकाउंट किट (1 चेकबुक, 1 डेबिट कार्ड व 1 सिम), दाे एटीएम कार्ड, चार सिम कार्ड व दो मोबाइल बरामद हुए हैं।
15 मार्च को थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने आरोपी पवन चौबे, राजेश सिंह और रवि कुमार को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ में पता चला कि ये लोगों को लालच देकर बैंको में खाते खुलवाते हैं और चेक बुक एटीएम कार्ड, सिम व खाते से सम्बन्धित इन्टरनेट बैंकिग यूजर आईडी व पासवर्ड अपने पास रख लेते हैं। इन खातों को ये लोग साइबर फ्रॉड व धोखाधडी करने वालो को 20-25 हजार रुपए में बेच देते हैं। खाता खुलवाने वाले व्यक्तियों को भी 3-5 हजार रुपये देते है। इस काम में इस गैंग की मदद इनका दिल्ली में रहने वाला साथी हर्ष करता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





