
x
आपराधिक इतिहास
Noida नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के थाना सूरजपुर पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित और इनामी तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस कार्रवाई में गैंग लीडर सहित दो पुरुष अभियुक्त और एक महिला अभियुक्ता को दबोचा है। अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचे .315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, 25 दिसंबर 2025 को थाना सूरजपुर पर दर्ज मुकदमे में गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर बिट्टू उर्फ प्रवेश कसाना और उसकी पत्नी सपना को 130 मीटर रोड से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान बिट्टू उर्फ प्रवेश कसाना के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जिसके संबंध में थाना सूरजपुर में आर्म्स एक्ट के तहत अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले, गैंग के एक अन्य सदस्य शिवम कसाना को 24 दिसंबर 2025 की रात मिग्सन विलासा गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया था। शिवम के कब्जे से भी एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ था, जिस पर थाना सूरजपुर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते थे। यह गैंग सड़कों पर चलती कारों और अन्य वाहनों को मौका देखकर रोकता था, चालक को बंधक बनाकर वाहन और उसमें रखा सामान लूट लेता था। लूटा गया माल अभियुक्ता सपना कसाना को सौंप दिया जाता था, जो उसे बेचकर प्राप्त धनराशि सभी सदस्यों में बांट देती थी। थाना सूरजपुर क्षेत्र में पूर्व में हुई कई लूट की घटनाओं में यह तीनों अभियुक्त पहले भी जेल जा चुके हैं।
बता दें कि पुलिस उपायुक्त, सेंट्रल नोएडा द्वारा अभियुक्त बिट्टू उर्फ प्रवेश कसाना पर 25 हजार रुपए और शिवम कसाना, सपना कसाना पर 15-15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गैंग लीडर बिट्टू उर्फ प्रवेश कसाना का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर समेत कई जिलों में लूट, हत्या के प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, सपना कसाना और शिवम कसाना के खिलाफ भी गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और गैंग से जुड़े अन्य अपराधों व सहयोगियों की जांच भी की जा रही है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi newsग्रेटर नोएडा पुलिससूरजपुर थानागैंगस्टर एक्टबिट्टू उर्फ प्रवेश कसानासपना कसानाशिवम कसानाअवैध तमंचा बरामदलूटकांडगैंग गिरफ्तारीआर्म्स एक्टइनामी अपराधीकानून कार्रवाई
Next Story





