भारत
बार के अंदर शुरू हुई कहासुनी के बाद कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
jantaserishta.com
25 May 2026 12:01 PM IST

x
पुलिस की बड़ी कार्रवाई.
मांड्या: कर्नाटक के मांड्या में एक बार में कहासुनी के बाद एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मांड्या की पुलिस अधीक्षक वी.जे. शोभारानी के अनुसार, आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। बता दें कि 19 मई को मद्दुर तालुक के के. होन्नालगिरे गांव में वारदात को अंजाम दिया गया था। 29 वर्षीय सुनील की कथित तौर पर एक बार के अंदर शुरू हुई कहासुनी के बाद कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी।
वारदात के बाद मद्दुर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि सुनील की शादी छह महीने पहले ही हुई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मद्दुर तालुक के अज्जाहल्ली गांव के निशांत और कार्तिक, और गुलुरदोड्डी क रवि के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, निशांत ने अशोक नाम के एक व्यक्ति से 5 लाख रुपये उधार लिए थे, जो बार-बार उस कर्ज को चुकाने की मांग कर रहा था। पुलिस ने बताया कि निशांत कथित तौर पर अशोक का सामना करने के इरादे से अपनी कार में एक लंबी लाठी लेकर आया था।
घटना वाले दिन निशांत कथित तौर पर के. होन्नालगिरे के 'दीपा बार' में शराब पी रहा था और नशे की हालत में था। पुलिस ने बताया कि वह बार के कैशियर को बार-बार 'बॉस, बॉस' कहकर बुला रहा था। पास की ही एक मेज पर सुनील और उसके दोस्त भी शराब पी रहे थे।
इसी बातचीत के दौरान, सुनील ने कथित तौर पर निशांत से कुछ सवाल किए, जिसके चलते दोनों गुटों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। हालांकि कुछ लोगों ने बीच-बचाव करके उन्हें अलग कर दिया था, लेकिन बाद में बार के बाहर सड़क पर यह विवाद और बढ़ गया।
पुलिस ने बताया कि दोनों गुटों के बीच हाथापाई शुरू हो गई, जिसके दौरान निशांत और उसके साथियों ने कथित तौर पर सुनील पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। उनको ढूंढने के लिए पुलिस अधीक्षक ने एक एसआईटी का गठन किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





