भारत

डकैती के आरोप में तीन गिरफ्तार

Shantanu Roy
9 Jan 2023 9:43 PM IST
डकैती के आरोप में तीन गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
बरपेटा। बरपेटा जिले के बरपेटा रोड पुलिस ने लूट, डकैती और फायरिंग करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्तौल और लूटे गए रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस एक अन्य आरोपित को तलाश रही है। मास्टरमाइंड श्रीधर मंडल को बरपेटा रोड पुलिस ने नागालैंड की राजधानी डिमापुर से गिरफ्तार किया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्तौल, लूटे गए 25 हजार 500 रुपये को बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने सेडेलिया निवासी अबू ताहिर और कलहभाडा निवासी खूसी सूत्रधार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य एक आरोपित को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की संध्या को बरपेटा रोड शहर के 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के कई इलाकों में गोलीबारी की घटना हुई थी। बरपेटा रोड इलाके में स्थित कृष्णा हार्डवेयर नामक व्यापारिक प्रतिष्ठान से चार लोगों ने नकदी लूटकर फरार हो गए थे। इस घटना को दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने अंजाम दिया था। पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच कर रही है।
Next Story