भारत
शराब पिलाई और फिर रॉड से मारा...पैसे के लिए दोस्त की हत्या, 3 गिरफ्तार
jantaserishta.com
10 Feb 2023 10:28 AM IST

x
ऐसे हुआ खुलासा.
लखनऊ (आईएएनएस)| लखनऊ जिले के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत दोस्त की हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों ने दोस्त राम अचल को शराब पिलाई और फिर रॉड से पीट-पीट कर मार डाला और उसके शव को पास के कुएं में फेंक दिया। इसके बाद तीनों लापता हो गए।
पुलिस की जानकारी के अनुसार, "आरोपियों की पहचान राम सुफल (30), राकेश कुमार (25), अनुराग उर्फ सचिन सिंह (20), सभी निवासी हुलास खेड़ा मोहनलालगंज के रूप में की गई है और भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 201, 34, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है।"
पुलिस के मुताबिक, रामाचल कैब ड्राइवर था और उसकी अपनी कार थी। एक फरवरी को उसने अपनी पत्नी को एक बुकिंग के बारे में सूचित किया और निकल गया। तीन दिन बाद भी जब वह नहीं लौटा तो उसकी पत्नी सुमन ने चार फरवरी को मोहनलालगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और समय पर मिली सूचना के आधार पर आरोपी को नाहर पुलिया के मऊ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पैसे के लिए अपराध किया है। उन्होंने राम अचल की लोहे की रॉड से हत्या कर दी और उसके शव को पास के एक कुएं में फेंक दिया। उन्होंने 1 लाख रुपए में एक जौहरी के पास कार गिरवी रख दी और पैसे लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने पीड़ित राम अचल का शव कुएं से बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





