भारत

12 करोड़ रुपये की सरकारी सब्सिडी गबन करने के आरोप में 3 गिरफ्तार

jantaserishta.com
18 Dec 2022 8:00 AM IST
12 करोड़ रुपये की सरकारी सब्सिडी गबन करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
x
जानें पूरा मामला।
भुवनेश्वर (आईएएनएस)| ओडिशा क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 12 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी सब्सिडी गबन करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों में अन्नपूर्णा एग्रो इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के एमडी प्रदीप कुमार आचाय, डैश ट्रेडर्स एंड एग्रो एजेंसी के मालिक प्रभा रंजन दास और शेख फैयाज के मालिक शेख फैयाज शामिल हैं।
आर्थिक अपराध शाखा के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को नयागढ़ जिले के दासपल्ला और बेरहामपुर से गिरफ्तार करके इन्हें शनिवार को भुवनेश्वर की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। तीन आरोपी व्यक्तियों ने कथित तौर पर जाली दस्तावेज और ईमेल आईडी आदि बनाकर उनका दुरुपयोग करके किसानों की कम से कम 12 करोड़ रुपये की सरकारी सब्सिडी हड़प ली।
जांच के दौरान पता चला कि प्रदीप आचार्य की फर्म पोस्ट हार्वेस्ट मशीन, बिजली से चलने वाले उपकरण और रोटावेटर आदि की सप्लाई के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजना के तहत पंजीकृत है। आचार्य ने दो अन्य आरोपियों के साथ कथित तौर पर 2016-17 और 2019-20 के बीच इतनी ही संख्या में किसानों को 381 कृषि उपकरणों की सप्लाई के संबंध में फर्जी दस्तावेजों को अपलोड करके लाभार्थियों के लिए निर्धारित सब्सिडी राशि को हड़प लिया।
आरोपी व्यक्तियों ने दिखाया कि उन्होंने वास्तव में किए गए कृषि उपकरणों की तुलना में अधिक सप्लाई की है। ईडब्ल्यूओ अधिकारी ने बताया कि कई मामलों में कोई उपकरण की सप्लाई नहीं की गई थी, फिर भी वे फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर सब्सिडी राशि का लाभ उठाने में कामयाब रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story