भारत

नकली नोट को असली बताकर ठगी करने वाले 3 पकड़ाए, धोखाधड़ी करने का गोरखधंधा!

jantaserishta.com
5 Aug 2023 1:09 PM IST
नकली नोट को असली बताकर ठगी करने वाले 3 पकड़ाए, धोखाधड़ी करने का गोरखधंधा!
x
अपराध को कबूल किया।
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले स्योहारा थाना पुलिस ने नकली नोट को असली बता कर ठगी करने के आरोप में तीन ठगों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राशिद , जुल्फिकार और नईमुद्दीन के रूप में हुई। तीनों आरोपी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रहने वाले हैं। स्योहारा थाना प्रभारी (एसएचओ) राजीव चौधरी ने बताया कि बीट पुलिसिंग तथा लोकल इंटेलीजेंस से गोपनीय जानकारी मिली थी कि क्षेत्र में तीन व्यक्ति नकली नोट को असली बताकर लोगों से धोखाधड़ी करने का गोरखधंधा चल रहे है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राशिद , जुल्फिकार और नईमुद्दीन को धामपुर रोड पर मोनू ढाबे के पास से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार किये गये आरोपियों के कब्जे से 500 रुपए और 100 रुपए के 4 असली नोट और 500 रुपए के 3120 जाली नोट (भारतीय बच्चों बैैंक) बरामद किए हैं। एसएचओ ने कहा कि राशिद ने अपराध को कबूल किया। आरोपी राशिद ने पुलिस पुछताछ में बताया कि वह अपने सहयोगियों जुल्फिकार और नईमुद्दीन के साथ मिलकर वह लोगों ठगने काम करते हैं। वे लोगों को पैसा डबल करने का लालच देकर असली नोट के बदले नकली नोट दे देते हैं।
एसएचओ ने कहा आरोपियों ने बताया कि वह पहले गड्डी में ऊपर और नीचे में 500-500 रूपए के असली नोट लगाकर और बीच में नकली नोट रख लेते और बाद में लोगों असली बताकर दे देते। बदले में उनसे असली नोट ले लेते। एसएचओ ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ स्योहारा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) तहत मामला दर्ज किया गया हैै। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story