भारत

जमीन के नाम पर 58.90 लाख की ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
14 Jun 2025 4:17 PM IST
जमीन के नाम पर 58.90 लाख की ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
x
यहां तक कि जब पीड़ित ने अपने रुपए वापस मांगे तो उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यह गिरफ्तारी 13 जून को कस्बा रबूपुरा से की गई। आरोपियों पर एक व्यक्ति से असंक्रमणीय जमीन को संक्रमणीय बताकर 58.90 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 जनवरी 2025 को एक पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना रबूपुरा में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस की मामले की जांच के दौरान तीन अभियुक्तों ओमवीर, रमन उर्फ रामकुमार, और नवल के नाम सामने आए। पुलिस जांच में यह सामने आया कि इन अभियुक्तों ने एक साजिश के तहत पीड़ित को असंक्रमणीय जमीन को संक्रमणीय दिखाकर बेचा और बदले में 58.90 लाख रुपए वसूल लिए।
यहां तक कि जब पीड़ित ने अपने रुपए वापस मांगे तो उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। तीनों अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में भी थाना रबूपुरा में गंभीर धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं यह गिरोह इस प्रकार की अन्य ठगी की घटनाओं में शामिल तो नहीं रहा है।
गौरतलब है कि जमीन को लेकर पहले भी कई धोखाधड़ी के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप अपराधियों पर लग चुका है। जमीन के पेपर भी बदलकर उससे लोगों को ठगा जा चुका है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जमीन या संपत्ति की खरीदारी से पहले पूरी जानकारी और जांच-पड़ताल कर लें ताकि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story