भारत

गुजरात के मंत्री से शिकायत के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में तीन गिरफ्तार

jantaserishta.com
20 Dec 2022 2:15 PM IST
गुजरात के मंत्री से शिकायत के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में तीन गिरफ्तार
x
भावनगर (गुजरात) (आईएएनएस)| पुलिस की निष्क्रियता की शिकायत गुजरात के मंत्री से किए जाने के बाद एक नाबालिग लड़की को खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारियां सोमवार शाम को की गईं।
पाटीदार समुदाय के नेताओं द्वारा सोमवार दोपहर गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी और भावनगर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौतम परमार को आवेदन देने के बाद ही पुलिस हरकत में आई।
घटना सीहोर थाना क्षेत्र के सुरका गांव की है। 10 दिन पहले 16 वर्षीय किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। परिवार के लोगों ने बिना जानकारी के उसका अंतिम संस्कार कर दिया। किशोरी के दोस्त ने बताया कि तीन युवकों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण उसने आत्महत्या की थी। यह सूचना सामने आने के बाद उन्होंने सीहोर पुलिस को कई बार शिकायत की, लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
सोमवार को जब पाटीदार समुदाय के नेताओं ने मामले को उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाया तो पुलिस महानिरीक्षक परमार ने व्यक्तिगत रूप से सुरका गांव का दौरा किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, शाम को पुलिस ने विपुल जोताना, हर्षिल जोताना और महेश जोताना को गिरफ्तार कर लिया।
सीहोर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि अब जांच स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) को सौंप दी गई है और तीनों आरोपियों की हिरासत मंगलवार सुबह एलसीबी को सौंप दी गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story