
x
पुलिस छापेमारी
Jharkhand झारखंड: हजारीबाग जिले में पुलिस ने चौपारण थाना क्षेत्र के सियरकोनी स्थित एक होटल में छापेमारी कर तीन हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देसी रिवॉल्वर, तीन जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन, एक स्विफ्ट कार और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस का कहना है कि ये सभी किस बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयी कर रहे थे।
बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राधा प्रेम किशोर को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध अपराधी सियरकोनी स्थित मां गंगोत्री होटल में ठहरे हुए हैं। सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार और पुलिस टीम ने होटल की घेराबंदी कर छापेमारी की। इस दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के गया निवासी अक्षय यादव, प्रिंस कुमार और करण राज के रूप में हुई है। इनके पास से एक देसी रिवॉल्वर और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने एक स्विफ्ट कार और एक बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रिंस कुमार के खिलाफ गया रेल थाना और बेलागंज थाना में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से संबंधित तीन मामले दर्ज हैं। वहीं, अक्षय यादव के खिलाफ बेलागंज थाना में इसी तरह के दो मामले दर्ज हैं। करण राज के खिलाफ फिलहाल किसी पुराने आपराधिक मामले की जानकारी नहीं मिली है। प्रिंस कुमार और अक्षय यादव बेलागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ बेलागंज थाना में हत्या के प्रयास, सरकारी सेवक पर हमला और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले दर्ज हैं। पुलिस बरामद वाहनों और मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है।
Tagsहजारीबागचौपारण थानाझारखंड पुलिसमां गंगोत्री होटलहथियारबंद अपराधीदेसी रिवॉल्वरजिंदा कारतूसअक्षय यादवप्रिंस कुमारकरण राजबिहारगयाबेलागंज थानापुलिस छापेमारीक्राइम न्यूजआर्म्स एक्टहत्या के प्रयासहोटल रेडझारखंड समाचारअपराधी गिरफ्तारHazaribaghChauparan Police StationJharkhand PoliceMaa Gangotri Hotelarmed criminalscountry-made revolverlive cartridgesAkshay YadavPrince KumarKaran RajBiharGayaBelaganj Police Stationpolice raidcrime newsArms Actattempt to murderhotel raidJharkhand newscriminal arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





