भारत
पेट्रोल पंप मालिक को लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ हुई
jantaserishta.com
21 May 2024 9:33 AM IST

x
बुलंदशहर: बुलंदशहर में पेट्रोल पंप मालिक को लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नागेश, रोहित और विकास के रूप में हुई है।
पुलिस ने खुर्जा के रामगढ़ी मोड़ पर मुठभेड़ के बाद इन लूटेरों को गिरफ्तार किया। गोली लगने से तीनों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। ज्ञात हो कि आरोपियों ने 16 मई को पेट्रोल पंप संचालक से तमंचे के बल पर 89 हजार रुपये और सोने की चेन लूटी थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे हुए 73 हजार रुपए और सोने की चेन बरामद कर ली है। इसके अलावा तीन तमंचे, एक बाइक, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं।
Tagsबुलंदशहरबुलंदशहर न्यूज़बुलंदशहर पुलिसपेट्रोल पंप मालिकलूटBulandshahrBulandshahr NewsBulandshahr PolicePetrol Pump OwnerLoot
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





