भारत

सांभर के मांस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
8 Sep 2023 9:23 AM GMT
सांभर के मांस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
x

कालाढूंगी। रामनगर वन विभाग की टीम और एसओजी टीम ने संयुक्त छापेमारी अभियान में सांभर के मांस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर दिगांत नायक एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी किरन साह के निर्देशन में एसओजीटीम प्रभारी किशोर गोस्वामी के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर वन सुरक्षा दल रामनगर एवं कालाढूंगी रेंज की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम तालिया व पतलिया कोटाबाग में अलग-अलग दो घरों में छापे मारे गए। छापे के दौरान मोहन सिंह निवासी तालिया के घर पर वन्य जीव सांभर के पैर के भाग व 2.50 किग्रा मांस बरामद किया गया।

मोहन सिंह व उसके पुत्र मनीष रावत की निशानदेही पर ग्राम पतलिया के निवासी प्रताप राम के घर पर छापेमार कार्रवाई करते हुए 4.5 किग्रा वन्य जीव सांभर का मांस एवं शिकार में प्रयुक्त एक नाली बंदूक बरामद की गई। तत्पश्चात तीनों अभियुक्तों मोहन सिंह उसके पुत्र मनीष और प्रताप राम को टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। सभी अभियुक्तों को उनके बयानों व अवैध शिकार में प्रयुक्त सामग्री के आधार पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम में प्रमोद कुमार पंत, शेखर तिवारी, मुकेश जोशी, त्रिलोक बोरा, प्रकाश भट्ट, लक्ष्मण सिंह अधिकारी, रवि जोशी, सुंदर सिंह रावत, जगत सिंह आदि वन कर्मी शामिल रहे।

Next Story