भारत

फर्जी जीएसटी फर्म रजिस्टर कर 18 करोड़ की जीएसटी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
22 Feb 2025 5:55 PM IST
फर्जी जीएसटी फर्म रजिस्टर कर 18 करोड़ की जीएसटी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
x
चार मोबाइल फोन भी बरामद.
ग्रेटर नोएडा: क्राइम ब्रांच गौतमबुद्धनगर और थाना बीटा-2 पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए फर्जी जीएसटी फर्म रजिस्टर कर करीब 18 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
क्राइम ब्रांच टीम इनके खिलाफ मिली शिकायत में इनकी जांच कर रही थी। यह कार्रवाई 21 की रात को की गई, जब क्राइम ब्रांच और थाना बीटा-2 पुलिस ने तीन अभियुक्तों प्रदीप उर्फ पंकज शर्मा, दुष्यंत शर्मा उर्फ देवेंद्र शर्मा, और सब्बन अहमद को पूछताछ के लिए कार्यालय अपराध शाखा बुलाया। पूछताछ में अपराध की पुष्टि होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अभियुक्तों ने फर्जी तरीके से किरायानामा और बिजली के बिलों का इस्तेमाल कर तीन फर्जी जीएसटी फर्म रजिस्टर की थीं। इन फर्मों के नाम से करीब 100 करोड़ रुपये के फर्जी बिल तैयार किए गए थे, जिससे लगभग 18 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी कर सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई जीएसटी चोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। इससे पहले भी पुलिस ने अभियान चला कर नोएडा जोन के सेक्टर 20 थाने में दर्ज एक मामले में जीएसटी फ्रॉड को लेकर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जीएसटी फ्रॉड का एक बहुत बड़ा गैंग पूरे एनसीआर में काम कर रहा है, जिसमें 2600 से ज्यादा फर्जी कंपनियों को बनाकर 15 हजार करोड़ से ज्यादा का फ्रॉड किया जा चुका है। इस गैंग में अब तक पकड़े गए लोगों के अकाउंट सीज किए जा चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story