भारत

मुख्यमंत्री भगवंत मान की बेटी को यूएसए में धमकी कायरतापूर्ण: स्वाति मालीवाल

jantaserishta.com
31 March 2023 12:17 PM IST
मुख्यमंत्री भगवंत मान की बेटी को यूएसए में धमकी कायरतापूर्ण: स्वाति मालीवाल
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने विदेश में महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा है पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बेटी को यूएसए में जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इसे कायरतापूर्ण करार दिया। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा, आप रिपोर्ट्स पढ़े - पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बेटी को यूएसए में जान से मारने की धमकी मिली है। यह घोर कायरतापूर्ण कार्य है। मैं भारतीय दूतावास से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील करती हूं।
गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पूर्व पत्नी इंदरप्रीत कौर ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी है। मान के दोनों बच्चे सीरत कौर मान और दिलशान मान अपनी मां के साथ अमेरिका में रहते हैं।
उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि बेटी को खालिस्तान समर्थकों ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी और साथ ही गाली-गलौच भी किया। उन्होंने लिखा, बच्चों को डरा धमकाकर और गालियां देकर क्या आप खालिस्तान को इस तरह हासिल करने जा रहे हैं। ऐसे लोग सिख धर्म पर एक धब्बा हैं।
दरअसल मान परिवार इस धमकी को खालिस्तान समर्थकों से जोड़कर देख रहा है। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story