भारत

प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी, युवक को पुलिस ने भेजा जेल

jantaserishta.com
14 July 2022 8:57 AM IST
प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी, युवक को पुलिस ने भेजा जेल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जानें पूरा मामला

पटना: केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना पर गुस्साए बिहार के युवक ने WhatsApp ग्रुप बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दे डाली. 23 साल के युवक का नाम मोहन यादव है और उसके पिता का नाम ललन यादव. जो दरभंगा जिला के मनीगाछी थाना क्षेत्र के बहोरवा का रहने वाला है. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

बुधवार को पीएम मोदी पटना में थे इस दौरान यह युवक दरभंगा के मनिगाछी से चलकर झंझारपुर पहुंचा और पीएम के बारे में बोलने लगा. उसने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कई आपत्तिजनक बातें भी लिखी. साथ ही आरोपी युवक ने ऐसे मैसेज को कई ग्रुप में भेज दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और युवक को तलाशने लगी. मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवक को पकड़ लिया गया. इस दौरान उसने भागने की कोशिश की पर पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया.
इस मामले में फोन पर मधुबनी के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवक अग्निवीर योजना से खफा था और इस वजह से उसने यह हरकत की. युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. युवक की मानसिक स्थिति सही बताई जा रही है.पुलिस इस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story