भारत

वरिष्ठ नेता शरद पवार और संजय राउत को जान से मारने की धमकी से हड़कंप

jantaserishta.com
9 Jun 2023 12:58 PM IST
वरिष्ठ नेता शरद पवार और संजय राउत को जान से मारने की धमकी से हड़कंप
x

फाइल फोटो

पुलिस को धमकियों की जानकारी दी।
मुंबई (आईएएनएस)| विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के दो वरिष्ठ नेताओं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत को शुक्रवार को अज्ञात लोगों से जान से मारने की धमकी मिली है। पवार को एक ट्विटर संदेश के माध्यम से चेतावनी दी गई है कि उनका हश्र डॉ. नरेंद्र दाभोलकर (अगस्त 2013 में पुणे में गोली मार दी गई) के समान होगा।
उधर संजय राउत के विधायक भाई सुनील राउत किए गए टेलीफोन पर उनके भाई, सांसद संजय राउत को चुप रहने की चेतावनी दी गई और ऐसा न करने पर एक माह के भीतर गोलियों से छलनी करने की धमकी दी गई। एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने मामले में मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर से मुलाकात की और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई, वहीं राउत ने भी पुलिस को धमकियों की जानकारी दी।
सुले ने चेतावनी दी कि अगर उनके पिता को कुछ होता है, तो राज्य के गृह विभाग (उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता वाले) को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ध्यान भी इसकी ओर आकर्षित किया। एनसीपी के कई नेताओं ने सरकार तत्काल कार्रवाई की मांग की।
गौरतलब है कि शरद पवार और संजय राउत को कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना (यूबीटी) एमवीए गठबंधन का मुख्य वास्तुकार माना जाता है, जिसने जून 2022 में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सत्ता से हटने तक 30 महीने से अधिक समय तक प्रदेश में शासन किया था। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि पवार को धमकी चिंता का विषय है और उन्होंने पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story