भारत

एक्सप्रेस ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी, एक्शन में पुलिस, GRP और आरपीएफ की टीम

jantaserishta.com
6 Jan 2026 3:39 PM IST
एक्सप्रेस ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी, एक्शन में पुलिस, GRP और आरपीएफ की टीम
x
जांच जारी.
मऊ: मऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर मंगलवार सुबह हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल हो गया. यहां पुलिस कंट्रोल रूम को एक अज्ञात कॉल के द्वारा यह सूचना मिली कि गोरखपुर से मुंबई जा रही काशी एक्सप्रेस ट्रेन में बम रखा है. ट्रेन के मऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के पहले ही मऊ के एसपी सहित भारी पुलिस बल, जीआरपी और आरपीएफ की टीम द्वारा प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों को बाहर किया गया. साथ ही जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आकर रुकी पुलिस द्वारा माइक से अनाउंस करके ट्रेन में बैठे सभी यात्रियों को बाहर निकाल कर पूरे ट्रेन की सघन जांच की गई.
हालांकि जांच के दौरान ट्रेन से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. लेकिन प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ही एक लावारिस बैग दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने बड़े डंडे के सहारे प्लेटफॉर्म से बाहर निकाल दिया. फिर बम स्क्वॉड ने उसकी जांच की लेकिन उसमें भी कुछ नहीं मिला. इस पूरे मामले को लेकर मऊ के एसपी इलमारी ने बताया कि सुबह 9:30 बजे कंट्रोल रूम को एक अज्ञात कॉल आया था. कॉल करने वाले ने कहा था कि गोरखपुर से मुंबई जाने वाली काशी एक्सप्रेस ट्रेन में बम है.
सूचना मिलते ही मऊ पुलिस की पूरी टीम, जीआरपी , आरपीएफ हम सभी लोगों ने तैयारी की हुई थी. जैसे ही ट्रेन मऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंची वहां से पब्लिक और यात्रियों को सुरक्षित दूर हटा दिया गया. हम लोगों की संयुक्त टीम द्वारा सभी ट्रेन की बोगियों की चेकिंग की गई. चेकिंग के दौरान अभी ऐसा कुछ नहीं मिला है.
हम लोग और भी चेकिंग कर रहे हैं. साथ ही जो अज्ञात कॉल आया था. उसके बारे में भी जानकारी की जा रही है. इलमारी ने कहा कि यह इंटरनेट कॉल लग रहा है. हम लोगों की सर्विलांस टीम इस पर काम कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null