भारत
मुंबई में मेयर कार्यालय, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को धमकी, BMC मुख्यालय में बम स्क्वॉड ने की जांच
jantaserishta.com
23 Oct 2026 4:39 PM IST

x
मुंबई: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को शुक्रवार को धमकी भरा ईमेल मिला। इसमें मेयर कार्यालय को निशाना बनाने की बात कही गई। साथ ही बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित ‘जलसा’ बंगले और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को भी धमकी दी गई।
मुंबई की मेयर रितु तावड़े को भेजे गए ईमेल में अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ बंगले पर बम हमले की धमकी दी गई। ईमेल भेजने वाले ने दावा किया कि यह हमला 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार का बदला लेने के लिए किया जाएगा। धमकी में कहा गया कि 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच कभी भी अमिताभ बच्चन के बंगले को निशाना बनाया जा सकता है।
ईमेल में खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए थे। इसमें 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए हमलों को सिख समुदाय को निशाना बनाने वालों से बदला लेने की कार्रवाई बताया गया। हालांकि, ईमेल भेजने वाले की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
धमकी भरे ईमेल में पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को भी निशाना बनाया गया है। मेल में दिलजीत को धमकी देने की वजह अमिताभ बच्चन के पैर छूना बताया गया है। ईमेल भेजने वाले ने आरोप लगाया कि अमिताभ बच्चन ने सिखों के खिलाफ नरसंहार किया था और दिलजीत ने उनके पैर छुए थे। ईमेल में कहा गया कि 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेस कोर्स में दिलजीत दोसांझ को बम और आत्मघाती हमले में मारने की धमकी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
BMC मुख्यालय में पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड ने की जांच
धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस की टीमें BMC मुख्यालय पहुंचीं। जांच में पुलिस के साथ डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड भी शामिल रहे। टीमों ने BMC कार्यालय के अलग-अलग कमरों की तलाशी ली। मेयर और डिप्टी मेयर के कार्यालय सहित विभिन्न चैंबरों की भी जांच की गई। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
BMC की ओर से इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। मुंबई पुलिस और साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और धमकी की जांच में जुटे हैं। पुलिस ने बताया कि BMC कार्यालय को धमकी भरा ईमेल मिला था। जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया, लेकिन मामले की आगे जांच जारी है।
दादर के करीब 4 स्कूलों को भी मिले धमकी भरे ईमेल
मुंबई में धमकी भरे ईमेल मिलने का मामला केवल मेयर कार्यालय तक सीमित नहीं रहा। शुक्रवार सुबह दादर इलाके के करीब 4 प्रमुख स्कूलों को भी धमकी भरे ईमेल मिले।
ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। हालांकि, धमकी भरे ईमेल मिलने से कुछ समय के लिए स्कूल परिसर में तनाव का माहौल रहा। पुलिस फिलहाल इन ईमेल को भेजने वालों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।
पुलिस और साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की तलाश में
मुंबई पुलिस मेयर कार्यालय, अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ को मिली धमकियों की जांच कर रही है। BMC की शिकायत के बाद पुलिस और साइबर सेल ईमेल की जांच में जुटे हैं। फिलहाल धमकी देने वाले की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में BMC मुख्यालय और स्कूलों में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इसके बावजूद ईमेल भेजने वाले की पहचान और धमकी के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





