बीजेपी उपाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, लगातार आ रहे थे कॉल, फिर...

DEMOPIC
बिहार बीजेपी के उपाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी और रंगदारी मांगने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और बिहार पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में आरोपी को पकड़ा. पकड़े गए शख्स का नाम राजेश यादव है, जो बिहार के सिवान का रहने वाला है.
बैकुंठपुर से बीजेपी विधायक मिथिलेश तिवारी को लगातार कॉल करके रंगदारी मांगी जा रही थी. पैसा न देने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा था. इस मामले में गोपालगंज के मोहम्मदपुर थाने में 18 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज हुई थी. आरोपी इंटरनेशनल नंबरों से या कभी वर्चुअल नंबर से कॉल करता था.
बिहार पुलिस ने जिस नंबर से बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष को धमकी दी गई थी, उसका लोकेशन ट्रेस कर लिया था. लोकेशन दिल्ली में मिलने के बाद पुलिस की टीम दिल्ली रवाना हो गई और टॉवर लोकेशन के आधार पर धमकी देने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





