भारत
खेल मैदान से बरामद हुआ धमकी भरा पर्चा, पुलिस ने शुरू की जांच
jantaserishta.com
17 Sept 2025 2:29 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जमुई: बिहार के जमुई जिले के चिहरा थाना क्षेत्र के एक खेल मैदान से एक धमकी भरा पर्चा बरामद किया गया है। इस हस्तलिखित पर्चे के ऊपर भाकपा माओवादी लिखा हुआ है। पर्चे में मंत्री और चकाई के विधायक सुमित कुमार सिंह सहित कई लोगों को धमकी दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि बरमोरिया पंचायत के रक्खा टोला स्थित खेल मैदान में बुधवार को कई युवा फुटबॉल खेलने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक पर्चे और काले रंग के झंडे पर पड़ी। पर्चा लाल रंग से लिखा गया है।
पर्चे पर साफ तौर पर 'भाकपा माओवादी' लिखा है और कई नामों को सुधारने की नसीहत दी गई है, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। पर्चे के अंत में 'लाल सलाम' लिखा हुआ है। पर्चे में सुमित कुमार सिंह के लिए प्रचार नहीं करने की भी बात लिखी गई है।
वैसे यह पर्चा नक्सलियों ने ही रखा है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अधिकारी भी इसमें शरारती तत्वों के हाथ होने की बात कर रहे हैं। सूचना पाकर चिहरा पुलिस मौके पर पहुंची और पर्चे के अलावा झंडा कब्जे में लिया।
पुलिस के मुताबिक, पर्चा एवं काला झंडा जब्त किया गया है। पर्चे की जांच की जा रही है। पर्चे के सबसे ऊपर भाकपा माओवादी लिखा है। इसके आगे लिखा है कि गगनपुर का अफजल अंसारी प्रशासन को खबर क्यों पहुंचाता है? सुधर जाओ नहीं तो मारे जाओगे। गड़ाई के नकुल और खटपोक के नरेश जो सामान आप लोगों को दिए थे, सो पहुंचा दीजिए बाल-बच्चा के साथ रहना है तब। कृष्णा मंडल आपसे हमलोगों को दो एके-47 चाहिए। तब, आपको चुनाव लड़ने देंगे। मधुपुर का मुस्तकीम और उसके साथ के लोग सुमित कुमार का प्रचार नहीं करना। इसके अलावा भी कई अन्य लोगों को धमकी दी गई है। इसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषी को कानून के दायरे में लाया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





