भारत

बीजेपी से निलंबित नेता नवीन जिंदल को धमकी भरा मेल

Nil dhankar
29 Jun 2022 7:51 AM IST
बीजेपी से निलंबित नेता नवीन जिंदल को धमकी भरा मेल
x

दिल्ली। पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी के मामले में बीजेपी से निलंबित नेता नवीन जिंदल को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. नवीन जिंदल के मुताबिक, उन्हें कन्हैयालाल की गर्दन काटने का वीडियो भेजा गया. साथ ही उनकी और उनके परिवार की गर्दन काटने की धमकी दी गई है. नवीन जिंदल ने ट्वीट किया, ''आज सुबह क़रीब 6:43 बजे मुझको तीन ईमेल आयी है, जिसमें उदयपुर में भाई कन्हैयालाल की गर्दन काटने का विडियो अटैच करते हुए मेरी और मेरे परिवार की भी ऐसी गर्दन काटने की धमकी दी गई है मैंने PCR को सूचना दे दी है.''


Next Story