भारत

युवक को मिली जान से मारने की धमकी, 8 घंटे बाद हो गई हत्या

jantaserishta.com
17 Feb 2022 10:10 PM IST
युवक को मिली जान से मारने की धमकी,  8 घंटे बाद हो गई हत्या
x
पढ़े पूरी खबर

पटना: बिहार की राजधानी पटना में अपराध कम होने का नहीं ले रहा है. पटना सिटी में बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी.

घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी इलाके की है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने जमीन विवाद के बाद एक शख्स को गोली मार दी जिसके बाद उसकी मौत हो गई.
परिजन गोली लगने के बाद घायल व्यक्ति को इलाज के लिए NMCH लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
पुलिस ने मृतक व्यक्ति की पहचान राहुल कुमार के रूप में की है. राहुल की हत्या के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, बताया जा रहा है कि राहुल कुमार की हत्या जमीन विवाद में की गई है.
हैरानी की बात ये है कि पटना में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि सुबह लगभग 7 बजे राहुल को जान से मारने की धमकी मिली थी और उसके 8 घंटे बाद ही उसकी हत्या हो गई.
राहुल को धमकी मिलने के बाद राहुल के परिजन पटना में एसपी दफ्तर भी गए थे, लेकिन वहां से बाहर आते ही उन्हें राहुल को गोली मार दिए जाने की खबर मिल गई.
राहुल की हत्या के बाद पटना सिटी डीएसपी अमित शरण मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. राहुल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story